फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Conspiracy going on against Sanatan, saints should unite: Omkaranand

सनातन के विरुद्ध चल रहा षड्यंत्र संत हो जाएं एकजुट : ओंकारानंद

Wed, 13 Nov 2024 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy going on against Sanatan, saints should unite: Omkaranand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-डोंगराखुर्द। प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ में सनातन धर्म के संतों को धर्म के विरुद्ध चल रहे षड्यंत्रों को लेकर एकजुट होना पड़ेगा। वह सोमवार रात नई बस्ती में श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए।
मंगलवार सुबह स्वामी ओंकारानंद ने चंडी माता के दर्शन कर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर से मुलाकात कर प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के मंदिरों पर जानबूझकर जो मूर्तियां बैठा दी गई हैं, उनको अपने मंदिरों से हटा कर सनातन धर्म की शुद्ध परंपरा को स्थापित करना है। किसी ने अगर परंपरा के विरुद्ध किसी की भी मूर्ति बैठा ली, तो उसको दंडित किया जाएगा। योगी सरकार द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि अब तक गंगा पर कभी भी पक्के घाट नहीं बने थे, लेकिन योगी सरकार ने पक्के घाट बनाकर प्रयागराज की महिमा बढ़ाई है।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रेश्वर गिरि महाराज, कृष्ण सखा उद्धव महाराज, आचार्य महेंद्र त्रिपाठी, पातालेश्वर महाराज, डॉक्टर जितेंद्र कौशिक, कौस्तुभ चौबे, मुहिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10.30 बजे वह ओरछाधाम के लिए कार से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed