फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   19 defaulters of 5.92 million cut connection

5.92 लाख के 19 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

Thu, 31 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
अमर उजाला ब्यूरो/ Updated Thu, 31 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
19 defaulters of 5.92 million cut connection
cut connection, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। जनपद में बकाएदारी करोड़ों में है। हजारों रुपये के बकाएदारों के बिलों का भुगतान लंबे समय तक अटका रहता है। 30 प्रतिशत से अधिक लोग बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। यह हकीकत अधीक्षण अभियंता विद्युत संदीप अग्रवाल ने विद्युत कार्यालय में समीक्षा के दौरान जानी। वहीं, अभियान के दौरान 19 बकाएदारों के कनेेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में विद्युत अभियान चलाया जा रहा है, इसके बाद भी करोड़ों रुपये नहीं वसूला जा सका है। बकाएदारी बहुत अधिक होने के कारण मार्च माह में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कारण वह खुद बकाएदारों के खिलाफ अभियान में शामिल हुए और सामने खड़े होकर कनेक्शन भी कटवाए। साथ ही बकाया वसूला। उन्होंने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई लोग तो चेकिंग में 25 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार निकले, जिस पर उनके कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के साथ तुवन मंदिर के पीछे स्थित घनी बस्ती में जाकर चेकिंग की हकीकत जानी। चेकिंग के दौरान देर शाम तक 62 कनेक्शनों की जांच में 5.92 लाख रुपए की बकाएदारी वाले 19 कनेक्शन काट दिए गए, जबकि 34.22 लाख रुपए विद्युत बकाया वसूला गया। विद्युत टीम ने चार नए मीटर भी लगाए। इस मौके पर अवर अभियंता पंकज मौर्य, जितेंद्र चौरसिया समेत अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed