फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congress workers staged a sit-in protest against police brutality.

Lalitpur News: पुलिस की बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Fri, 20 Feb 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a sit-in protest against police brutality.
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा घेराव के दौरान लाठी चार्ज में महिलाओं और बच्चों समेत प्रदेश अध्यक्ष के घायल होने से आक्रोशित होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर घंटाघर पर धरना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक और मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह की मौजूदगी में घंटाघर प्रांगण में स्थित गांधीजी की प्रतिमा के नीचे धरना देते हुए बताया कि लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने में महिलाओं और बच्चों समेत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी चोटिल हुए। इस बर्बरता को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रोशित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से मनरेगा मजदूरों की लड़ाई लड़ रही थी, जिसमें 45 दिन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया गया, जिसमें विधानसभा के घेराव कार्यक्रम था, जो शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने के लिए आगे जा रहे थे। इसी दौरान यह सरकार तानाशाही रवैया लेकर दमनकारी नीतियों के चलते लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें मनरेगा मजदूर और महिलाएं भी मौजूद थीं। इनकी बर्बरता देखते हुए कांग्रेसियों में आक्रोश भर गया और वह आगे की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है। संचालन नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने किया। इस दौरान जिला महासचिव शशिकांत दीक्षित, जिला महिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरी बाबू शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक स्वर्णकार, समरथ कुशवाहा, महेश रजक, बाबू,राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed