फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest, spy case, rahul gandhi

राहुल गांधी के फोन टेपिंग मामले पर बिफरी यूथ कांग्रेस

Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress protest, spy case, rahul gandhi
ललितपुर। घंटाघर प्रांगण में यूथ कांग्रेस ने देश की प्रसिद्ध हस्तियों सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस व सांसद राहुल गांधी की फोन टेपिंग कराए जाने से नाराज होकर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने केेंद्र सरकार पर जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र में आजादी का हनन करने का काम कर रही है। सच कहने वालों को डराया एवं धमकाया जा रहा है, जिसकी पार्टी घोर निंदा करती है। यदि आगे भी ऐसा हुआ तो पार्टी पूरे देश में आंदोलन छेड़ देगी। प्रदेश सचिव उवेश खान ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर पहुंच गई है। नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार ने आरोप लगाया कि जनता का शोषण हो रहा है। पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में आए दिन बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फोन टेपिंग मामले की निष्पक्षता से जांच करानी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस संजय जाटव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोन्टी, रोहित कुशवाहा, अरसद मंसूरी, रवि पंथ, दीपक अहिरवार, रोमान खान, शाहिद अली, महेन्द्र पनारी, नीरज अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर में ध्वस्त पेयजलापूर्ति को लेकर कांग्रेस ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर में करीब 50 फीसदी हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहीं, गोविंद सागर बांध से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई। विभिन्न मोहल्लों में कभी- कभार ही नल आते हैं। नलों के आने का समय भी निर्धारित नहीं है, जिसके चलते शहरवासी पानी को लेकर दिन भर परेशान होते रहते हैं। हैंडपंपों पर भीड़ जुट रही है। उन्होंने नाकारा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता संजय निरंजन व सहायक अभियंता संजीव कुमार ने आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर कांग्रेसी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद को याद किया
देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने कहा कि आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed