फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress party meeting

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Nov 2016 01:15 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 04 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress party meeting
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा की गयी खुदकशी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुये घंटाघर मैदान पर धरना प्रदर्शन किया गया। मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुए सुलूक को कांग्रेसियों ने तानाशाही बताया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र में जनता के द्वारा चुने गये सांसद राहुल गांधी को केन्द्र सरकार की तानाशाही पूर्व रवैये और पुलिस की ज्यादती ने पूर्व सैनिक के परिजनों से नहीं मिलने दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि जिस सैनिक को दुश्मन नहीं मार सका, उस सैनिक को आज केन्द्र सरकार ने मार दिया। उन्होंने कहा कि ओआरओपी पूर्व से पूर्व सैनिकों को संतुष्ट किया जाना चाहिए तथा सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए। जिससे सैनिकों को अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष न करना पड़े। केन्द्र सरकार ने पूर्व में केन्द्र की यूपीए सरकार पर महज 500 करोड़ ओआरओपी मुद्दे को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, रामस्वरूप देवलिया, समद खां, अनिल जैन सीमा, ऊदल सिंह पटेल, अमित प्रिय जैन, रामनरेश दुबे, अंकित यादव, नदीम शबनम, इंदर राजा, सुनील खजुरिया, मोन्टी शुक्ला, मो.आसिफ, उवेश खान, जहीर खान रानू, आनंद कुशवाहा, गेंदालाल सतभैया, आरती राय, बायजू राजा, पार्वती झां समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed