{"_id":"69517a05b8271c084c077ba4","slug":"congress-has-worked-to-strengthen-democracy-since-independence-dayaram-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-148756-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी से लेकर लोकतंत्र को मजबूत रखने का कार्य किया कांग्रेस ने : दयाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी से लेकर लोकतंत्र को मजबूत रखने का कार्य किया कांग्रेस ने : दयाराम
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के संस्थापकों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। नगर अध्यक्ष राम नरेश दुबे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में भारत को आज़ादी मिली और देश को एक लोकतांत्रिक संविधान प्रदान किया गया। जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आधुनिक भारत की नींव रखी गई, जिसमें बड़े बांध, स्टील प्लांट, आईआईटी और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना हुई।
इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिससे आम जनता को बैंकिंग सुविधाएं मिलीं। हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया गया। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए। शिक्षा के क्षेत्र में आरटीई (शिक्षा का अधिकार), मिड-डे मील और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई। मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार की गारंटी दी गई। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश रजक, रामदेवी विश्वकर्मा समोगर, मोहन सिंह चंदेल, डॉ. खेमचंद्र वर्मा, ऊदल पटेल, कुलदीप पाठक, सीताराम राय, उदल सिंह चंदेल, रफीक अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
जखौरा। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत सिरसी के पूना गढ़ में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार रैकवार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को निरस्त किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। इस दौरान पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रैकवार, जिला सचिव हरदेव सिंह, रूप सिंह राजपूत, रामअवतार सिंह, लखन नाथ, नेक सिंह राजपूत, राम गुलाम, अनंतराम आदि मौजूद रहे। संवाद