फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress comety condemm goverment policies

महिलाओं की बेरोजगारी पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

Sat, 14 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
congress comety condemm goverment policies
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
ललितपुर। इलाइट चौराहा स्थित एक शादीघर में जिला कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महिलाओं को काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी कम नहीं हो रही है। इससे महिलाओं को भी जूझना पड़ रहा है। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बड़े पैमाने पर महिलाएं काम करती थीं, जो ठप पड़ी है। वहीं, इंडस्ट्री-फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर महिलाओं को बेरोजगार होना पड़ा है। कांग्रेस की जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने आरोप लगाया कि मोदी-योगी की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है और बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर पूरे देश में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से फीस माफी की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि वह हर कीमत पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से महिलाओं को जोड़ेंगी, क्योंकि पार्टी की मजबूती ही देश की मजबूती है। उन्होंने देश का मान सम्मान बढ़ाया। महिलाओं ने परिवार से लेकर हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता को साबित किया है। जिला प्रभारी प्रभा पाल, प्रदीप रिछारिया, रामनरेश दुबे, पुनीत देवलिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव उवेश खान के अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, राकेश रजक, महेंद्र पनारी, शुभम तिवारी, मनीष श्रीमाली, अंजली पाठक, राजो कुशवाहा, अर्चना, आरती श्रीवास्तव, चंद्रावती सोलंकी, नीतू झा, पार्वती उपस्थित रहे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed