{"_id":"6605e1c0a2a6dd83f5065229","slug":"condition-of-prisoner-detained-in-district-jail-deteriorated-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112448-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कारागार में करीब पंद्रह माह से निरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोपी की बृहस्पतिवार सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कस्बा तालबेहट निवासी रघुवर रैकवार (36) के खिलाफ जनवरी 2023 में मारपीट कर एक युवक को मौत के घाट उतारने के आरोप में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने रघुवर को गिरफ्तार कर 10 जनवरी 2023 को जिला कारागार भेजा था। उसे बैरक नंबर चार में रखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 3.30 बजे रघुवर की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने जेल स्थित अस्पताल में इलाज कराया। हालत में सुधार होने के बाद रघुवर सुबह करीब 6-7 बजे टहल रहा था। इसी दौरान उसने अपने साथी बंदियों को सीने में दर्द होने की बात बताई और अचेत होकर गिर गया। उसे दोबारा जिला कारागार के अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रघुवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
-- -- -- -- -- -
चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट
तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी ओमप्रकाश रैकवार का अपने भाई सीताराम से पुराने मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 8 जनवरी 2023 को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सीताराम के पुत्र रघुवर ने अपने चचेरे भाई मोनू के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। मोनू बेसुध होकर गिर गया था। मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर सीताराम उर्फ भैयन, रघुवर, गौरा, कविता व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था, जिसमें अन्य आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे, जबकि रघुवर जेल में निरुद्ध चल रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
अपने ही चचेरे भाई मोनू पर कुल्हाड़ी से हमला करने और मोनू की इलाज के दौरान झांसी में मौत होने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में रघुवर अपने चचेरे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करता दिख रहा था।
-- -- -- --
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी रघुवर की बृहस्पतिवार सुबह हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेजर हार्ट अटैक आने से बंदी की मौत होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक