फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complete Solution Day: DM-SP listened to the problems of the complainants in Pali Tehsil

संपूर्ण समाधान दिवस: पाली तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Sun, 02 Oct 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: DM-SP listened to the problems of the complainants in Pali Tehsil
ललितपुर। जनपद की सभी पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 201 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से सिर्फ 16 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रोस्टर के अनुसार तहसील पाली में जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता मेें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जबकि अन्य तहसील तालबेहट, सदर, मड़ावरा, महरौनी में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। डीएम-एसपी की अध्यक्षता में चल रहे तहसील पाली के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी स्वयं फरियादियों के पास पहुंचे और उनकी शिकायतों को सुना व संबधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान पाली संपूर्ण समाधान दिवस में 43 प्रार्थना आए। जिसमें पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 37 के सापेक्ष दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। तालबेहट में 69 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष छह का निपटारा मौके पर किया जा सका। मड़ावरा में 17 के सापेक्ष तीन और महरौनी में 35 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। इस प्रकार जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 201 प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागों की शिकायती संबधी आए। इनमें से मात्र 16 शिकायतों का निस्तारण कराया जा सका। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान अनिल कुमार पांडेय, प्रभारी सीएमओ डॉ जेएस बक्शी, उप जिलाधिकारी पाली संतोष कुमार उपाध्याय सहित संबधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व विभाग संबधित प्रार्थना पत्र सर्वाधिक
जनपद में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के आए। 72 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबधित समाधान दिवस अधिकारी के समक्ष आए। दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग रहा। जिसके 38 प्रार्थना पर रहे, पूर्ति विभाग के 21, विकास संबधी 14, विद्युत के 13, चकबंदी के 11, नगर पंचायत के चार, स्वास्थ्य विभाग के दो, सिंचाई विभाग का एक प्रार्थना पत्र आया। वहीं अन्य विभागों से संबधित कुल 25 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed