फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complaint to SP over non-arrest of SC-ST Act accused

Lalitpur News: एससी-एसटी एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से शिकायत

Sat, 18 Jul 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint to SP over non-arrest of SC-ST Act accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम म्यांव डेंगना निवासी मुलायम अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर थाना सौजना पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि तीन जुलाई को वह ग्राम भदौरा थाना सौजना से छापछौल होते हुए टीकमगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने जातिसूचक शब्द कहकर उनका अपमान किया और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बोलेरो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत पर थाना सौजना पुलिस ने चार जुलाई को टीकमगढ़ निवासी राघवेंद्र, रावसाहब और जगभान के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 13 दिन बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वे लगातार फोन कर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed