{"_id":"68e95bfe619fb22c4b068dfa","slug":"companies-launch-a-series-of-schemes-on-electronic-goods-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-144181-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर कंपनियों ने लगाई स्कीमाें की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर कंपनियों ने लगाई स्कीमाें की झड़ी
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कंपनियों ने विभिन्न ब्रांड के सामानों पर स्कीमों की झड़ी लगा दी है। फाइनेंस की आसान सुविधा दी जा रही है, वहीं क्रेडिट कार्ड और स्क्रैच छूट का प्रावधान भी है। अन्य कई उपहार भी लाए गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने महीनेभर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं और गोदाम इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भर गया है। दीपावली के चलते कंपनियों ने एक से बढ़कर एक किफायती स्कीमें भी निकाली हैं। एक ओर जहां जीएसटी कम होने से कुछ सामानों के रेट घटे हैं, तो कंपनियों ने भी बड़ा सामान क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर कैश बैक की स्कीम लागू की है। कंपनियों ने बिना ब्याज के फाइनेंस सुविधा की आसान किस्तें भी लाई हैं। आकर्षक उपहार की स्कीम भी लगभग हर सामान पर है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जीएसटी कम होने से 43 इंच या इससे बड़ी एलईडी एवं एसी पर सात फीसदी तक रेट कम हुए हैं। अभी बाजार सामान्य चल रहा है, लेकिन ग्राहक पहुंच रहे हैं। धनतेरस के लिए अभी से बुकिंग भी शुरू कर दी है। एलईडी पर जीरो फीसदी फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। जबकि, कई सामान पर उपहार दिए जा रहे हैं। एलईडी खरीदने पर इस बार तीन साल की वारंटी तक दी जा रही है। दीपावली व धनतेरस के कुछ दिन पहले बाजार उठने की संभावना है।-मिहिर जैन, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी, वर्णी कॉलेज रोड।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीएसटी कम होने से दीपावली पर एसी और एलईडी के दाम दस फीसदी तक गिरे हैं। इस बार क्रेडिट कार्ड से इलेक्ट्रॉनिक के बड़े सामान यानी 25 हजार से अधिक दाम वाली वस्तुओं की खरीदारी पर दो हजार से 2,700 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। लोगों द्वारा एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की ज्यादा खरीदारी की जा रही है।
-विनोद जैन, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी, स्टेशन रोड।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीएसटी कम तो हुआ है, लेकिन अभी ग्राहक उतना नहीं आ रहे हैं। मांग के अनुसार सामान मंगाकर रख लिया है। दीपावली से पांच दिन पहले बाजार में तेजी आने की संभावना है। जीएसटी कम होने से 32 इंच से बड़ी एलईडी पर छह से दस फीसदी तक रेट कम हुए हैं। बड़ी एलईडी 55 इंच या इससे बड़ी पर दाम ज्यादा गिरे हैं। हैवल्स लॉयल प्रोडक्ट पर स्क्रैच कार्ड पर उपहार दिया जा रहा है। जबकि, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर तीन से दस हजार तक कैशबैक की सुविधा भी है।
-सचिन जैन, इलेक्ट्रॉनिक सामान व्यापारी, वर्णी कॉलेज के पास।