{"_id":"5f0a0e798ebc3e639b71ff8c","slug":"communal-health-centre-inspected-lalitpur-news-jhs171311625","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का हाल देख मंडलायुक्त ने लगाई चिकित्साधीक्षक को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का हाल देख मंडलायुक्त ने लगाई चिकित्साधीक्षक को फटकार
विज्ञापन
सीएचसी महफौनी का निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शनिवार को मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी का उन्होंने निरीक्षण किया, जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर चिकित्साअधीक्षक को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने महरौनी के पुराना सोजना रोड के मोहल्लों में जाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत जानी। उन्होंने संचारी रोगों से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां देखीं। मंडलायुक्त ने पुराना सौजना रोड स्थित मोहल्लों में जाकर वहां के निवासियों से बात की और उनसे पूछा कि उनके घर स्वास्थ्य टीमें आ रही हैं या नहीं। मोहल्लेवालों ने बताया कि आ रही हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घरों के आसपास गंदगी न फैलाएं और घरों में साफ- सफाई रखें, पानी को ढंक कर रखें। बरसात के मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। अपील की गई कि सर्दी, खांसी, बुखार होने पर अपनी जांच कराएं। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को देखा और संतोष व्यक्त किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसुदन जायसवाल को सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बाइक चालकों को रोककर उनसे पूछताछ की। मोहल्लों में लोगों की समस्याओं को जाना। अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, सीओ श्याम नारायण, ललितपुर तहसीलदार डॉ श्याममणी त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, कोतवाली प्रभारी अलमा अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
एंबुलेंस को सैनिटाइज कराया
जिले के आला अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचे मंडलायुक्त ने वहां खड़ीं एंबुलेंस सेवा की जानकारी ली एवं एंबुलेंस चालक से ऑक्सीजन सिलेंडर चालू करके दिखाने को कहा। एंबुलेंस में रखी दवा आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी एंबुलेंस को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए और अपने सामने सैनिटाइज कराया। अस्पताल परिसर और अस्पताल के वार्डो में गंदगी देखकर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश वर्मा को फटकार लगाई। अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह और अधिशासी अधिकारी को अस्पताल की सफाई कराने के लिए सफाई कर्मचारी भेजने को कहा। एएनएम के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिया गया है। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम और आशा के सैंपल लिए गए हैं। मंडलायुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन
----------------------------
जानी दाल बनाने की प्रक्रिया
अस्पताल के बाद मंडलायुक्त श्री विद्यासागर दाल मिल पर पहुंचे और वहां के संचालक वीरेंद्र डोंगरया से दाल बनाने की प्रक्रिया को जाना। उन्होंने व्यापार में होने वाली समस्याओं को जाना। इस मौके पर उन्होंने संचालक को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संसाधनों के उपयोग करने की सलाह दी एवं मिल में कार्यरत कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बात कही।
-------------
नाले की जांच के निर्देश
मंडलायुक्त ने ग्राम निवारी का निरीक्षण किया। यहां आशा ने बताया कि जिस घर में खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्ति हैं, उन घरों पर स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। गांव की एक महिला ने बताया कि कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट पर एक किलोग्राम खाद्यान्न काट रहा है। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी राशनकार्ड धारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराया जाए। अन्य पात्र लोगों के राशन कार्ड भी बनवाए जाएं। ग्राम में नियमित रुप से सफाई एवं नालियों को गहराई से साफ कराए। गांव के नाले की तकनीकी जांच कराने के लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए।