{"_id":"58c1a0134f1c1b8322dc5260","slug":"commodity-arrivals-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बढ़ी जिंस की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बढ़ी जिंस की आवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी में बढ़ी जिंस की आवक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले गल्ला मंडी में जिंस की आवक आठ से दस हजार क्विंटल तक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दिन भर में करीब बीस हजार क्विंटल जिंस आया, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। होली के दौरान तीन दिन तक लगातार गल्ला मंडी बंद रहना है, जिससे किसान होली के त्यौहार से पूर्व जिंस बाजार में उतारकर अपनी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक कर लेना चाहता है, ताकि होली का त्यौहार ठीक से मनाया जा सके।
गल्ला मंडी में करीब चार सौ आढ़तियों की दुकानें संचालित हो रही हैं। इन कच्चे आढ़तियों के माध्यम से किसान गल्ला मंडी में आम दिनों में भी करीब आठ से दस हजार क्विंटल जिंस की आवक होती है। वर्तमान में रबी की फसल पक कर तैयार हो चुकी है और किसान थ्रेसिंग कर गेहूं, चना, मटर आदि की जिंस लेकर गल्ला मंडी पहुंचने लगा है। गत दो दिनों में मंडी में जिंस की आवक आम दिनों के सापेक्ष करीब आठ से दस हजार क्विंटल अधिक बढ़ गई है।
गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को गेहूं की आवक करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल, जौ चार हजार क्विंटल, मसूर तीन हजार क्विंटल, मटर सात हजार क्विंटल, उर्द 1500 क्विंटल, चना करीब पांच सौ क्विंटल व मूंग की फसल की आवक करीब तीन सौ क्विंटल तक रही है। वहीं बृहस्पतिवार को गेहूं 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल, जवा 1276 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल, मटर की बोली 2100 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक, उड़द 5000 से 5250 रुपये प्रति क्विंटल, चना 4000 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग की बोली 3600 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। हालांकि गत दिनों के सापेक्ष जिंस के भाव में बहुत अधिक अंतर नहीं रहा, लेकिन आवक में जरूर वृद्धि देखी गई। जबकि एक सप्ताह पूर्व तक जवा 1425 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 3600 रुपये प्रति क्विंटल, मटर 2200 रुपये प्रति क्विंटल, चना 4500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा था, लेकिन अब बृहस्पतिवार को अधिक जिंस के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला।