फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisner visit

वन विभाग में गंदगी देख भड़के कमिश्नर

Sat, 30 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
commisner visit
visit, lalitpur hindi news - फोटो : demo
ललितपुर। जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त के राममोहन राव ने शुक्रवार को वन विभाग व सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। वन विभाग कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने डीएफओ को जमकर फटकार लगाई। वहीं वन विभाग के दो व सिंचाई विभाग के एक कर्मी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


डीएफओ वीके जैन ने पांच करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते कार्यालय में गंदगी फैलने की सफाई दी। कमिश्नर ने कार्यालय में फाइलों का रखरखाव उचित न पाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए फाइलों को तरीके से रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वन विभाग कालोनी का निरीक्षण किया। कालोनी में संपर्क मार्ग की स्थिति बदतर पायी गई। कई जगहों पर सड़क की जगह केवल कीचड़ ही मिला।
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर ने डीएफओ को नगर पालिका से मिलकर कालोनी की सड़क को सही कराने को कहा। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी  कार्यालय में उपस्थित हनुमंत प्रसाद को डेली डायरी व फाइलें पढ़ने को कहा,  जिसमें वह असफल पाये गये। इस पर चेतावनी देते हुए उनका वेतन रोक दिया गया। प्रभारी स्टोर  रवि कुमार गुप्ता   के कार्यालय में चारों तरफ फाइलों का फैलाव होने, गंदगी व जाले लगे मिलने पर एक माह का वेतन रोक दिया। सीडीओ से 15 दिन के अंदर साफ सफाई व कार्यालय  अपडेट करके फोटो के साथ झांसी कार्यालय पर भेजने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सिंचाई निर्माण खंड  प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय प्रांगण में सड़क पर बडे़- बडे़ गड्डे होने पर  अधिशासी अधिकारी एनके  जाडिय़ा पर नाराजगी जताई।  कार्यालय में कम्प्यूटर 
ऑपरेटरों सलमान व राकेश कुमार से हिंदी टाइपिंग करायी जो वह नहीं कर सके, जिस पर  कमिश्नर ने सीडीओ से एक माह में कम्प्यूटर ऑपरेटरों का टेस्ट लेने को कहा।

 वरिष्ठ सहायक अमित कुमार गोस्वामी व ममता को फाइलों को पूर्ण तैयार न करने एवं अलमारियों में फाइलों पर  लिस्ट चिपकी न होने पर फटकार लगायी। शौचालयों में गंदगी होने पर एओ को सफाई  कराने के निर्देश दिये। सिंचाई निर्माण द्वितीय में अग्रिरोधक यंत्र  पुराना होने पर बदलने को अधिशासी अधिकारी केके अग्रवाल को कहा। इसके साथ ही जेई जितेंद्र सिंह पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed