{"_id":"69b1b4b14be85fbad60e1a22","slug":"commercial-gas-shortage-persists-household-work-continues-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-152914-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कॉमर्शियल गैस की किल्लत बरकरार, घरेलू से चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कॉमर्शियल गैस की किल्लत बरकरार, घरेलू से चल रहा काम
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में चाय-चाट के ठेलों पर घरेलू गैस का उपयोग
मंडलायुक्त ने एजेंसियों से मांगी स्टॉक की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर से पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर बना दबाव अभी कम नहीं हुआ है। जनपद में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का संकट बुधवार को भी बरकरार रहा। हालांकि वितरण व्यवस्था पर सख्ती के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिल रही है।
उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं और उन्हें समय पर आपूर्ति भी मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी के कारण चाय व चाट के ठेले लगाने वाले और कई मिठाई दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कॉमर्शियल कनेक्शन पर सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में घरेलू सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है।
बुधवार को एचपी गैस एजेंसी पर हालात का जायजा लिया गया। यहां ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे। उपभोक्ता महेश सोनी ने बताया कि उन्होंने सुबह ऑनलाइन बुकिंग की थी और दोपहर में सिलिंडर मिल गया। एजेंसी कर्मी विवेक तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 80 से 100 उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं और उन्हें उसी दिन घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, गैस एजेंसी संचालकों और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के बोर्ड पर उपलब्ध स्टॉक दर्ज करने और बैनर लगाकर इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर अब ओटीपी अनिवार्य
पाली। सिलिंडरों की किल्लत की अफवाह के बाद कुछ उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए, लेकिन वहां घरेलू सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर लोग शांत हो गए। एजेंसी संचालक ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अब सिलिंडर की डिलीवरी के समय ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी बताने के बाद ही सिलिंडर दिया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चाय-चाट विक्रेता घरेलू सिलिंडर से चला रहे काम
महरौनी। तहसील क्षेत्र में कई चाय व चाट विक्रेता तथा कुछ मिष्ठान दुकानदार कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं। दुकानदार योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह एजेंसी पर कॉमर्शियल सिलिंडर लेने गए थे, लेकिन स्टॉक न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से समारोह प्रभावित
मड़ावरा-रनगांव। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर तो एजेंसियों पर मिल रहे हैं, लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से वैवाहिक समारोह और खानपान से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू सिलिंडर 25 दिन में एक बार मिलने के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
-- -- -- -- -- --
फोटो-- 28
अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी भीडृ
पाली-बंगरिया। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह से बुधवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंच गए, जिससे पंप परिसर के बाहर तक वाहनों की कतार लग गई। कर्मचारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-- 29
डीएसओ ने गोदामों में जांचा गैस का स्टॉृक
जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को भारत गैस और इंडियन गैस एजेंसियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडरों की गिनती कर स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया, जिसमें कोई अंतर नहीं मिला। गोदामों में कुछ कॉमर्शियल सिलिंडर भी उपलब्ध पाए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उपभोक्ताओं की जुबानी
फोटो-- 30
दो दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है। पुराने सिलिंडर में बची गैस से ही काम चला रहे हैं।
— राजेंद्र शिवहरे, होटल संचालक, तालबेहट
-- -- -- -- -
फोटो -31
अब तक कॉमर्शियल सिलिंडर मिलते रहे, लेकिन दो दिन से नहीं मिल सके। एजेंसी पर कल आने को कहा गया है, सिलिंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।
— रुद्र अगरिया, रेस्टोरेंट संचालक, तालबेहट
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अधिकारी बोले
जनपद में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
— उमेश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने एजेंसियों से मांगी स्टॉक की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर से पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर बना दबाव अभी कम नहीं हुआ है। जनपद में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का संकट बुधवार को भी बरकरार रहा। हालांकि वितरण व्यवस्था पर सख्ती के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिल रही है।
उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं और उन्हें समय पर आपूर्ति भी मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी के कारण चाय व चाट के ठेले लगाने वाले और कई मिठाई दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कॉमर्शियल कनेक्शन पर सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में घरेलू सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को एचपी गैस एजेंसी पर हालात का जायजा लिया गया। यहां ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे। उपभोक्ता महेश सोनी ने बताया कि उन्होंने सुबह ऑनलाइन बुकिंग की थी और दोपहर में सिलिंडर मिल गया। एजेंसी कर्मी विवेक तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 80 से 100 उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं और उन्हें उसी दिन घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, गैस एजेंसी संचालकों और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के बोर्ड पर उपलब्ध स्टॉक दर्ज करने और बैनर लगाकर इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर अब ओटीपी अनिवार्य
पाली। सिलिंडरों की किल्लत की अफवाह के बाद कुछ उपभोक्ता एजेंसी पहुंच गए, लेकिन वहां घरेलू सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर लोग शांत हो गए। एजेंसी संचालक ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अब सिलिंडर की डिलीवरी के समय ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी बताने के बाद ही सिलिंडर दिया जाएगा। संवाद
चाय-चाट विक्रेता घरेलू सिलिंडर से चला रहे काम
महरौनी। तहसील क्षेत्र में कई चाय व चाट विक्रेता तथा कुछ मिष्ठान दुकानदार कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं। दुकानदार योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह एजेंसी पर कॉमर्शियल सिलिंडर लेने गए थे, लेकिन स्टॉक न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद
कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से समारोह प्रभावित
मड़ावरा-रनगांव। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर तो एजेंसियों पर मिल रहे हैं, लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से वैवाहिक समारोह और खानपान से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू सिलिंडर 25 दिन में एक बार मिलने के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
फोटो