फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   collage seats increase demand

नेमवि व रामवि में सीटे बढ़ाने की मांग

Tue, 13 Oct 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
collage seats increase demand
अधिकारी को ज्ञापन देते एनएसयूआई के छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने नेहरू महाविद्यालय में संचालित बीए और राजकीय महाविद्यालय में संचालित बी काम पाठ्यक्रमों की कम की गई सीटों को बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ल मोंटी ने बताया कि ललितपुर बुंदेलखंड का अति पिछड़ा जिला है। यहां शासकीय महाविद्यालय गिनती नाम के हैं, जिसमें बीए पाठ्यक्रम संचालित है। नेहरू महाविद्यालय सरकारी सहायता प्राप्त है। जो पिछले सत्रों में इन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 973 और बी काम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 80 सीटें निर्धारित थी। वर्तमान सत्र 2020-21 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी कर नेहरू महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 973 सीटों को घटाकर लगभग 550 और राजकीय महाविद्यालय में बी काम प्रथम वर्ष की 80 सीटों को घटाकर 60 कर दिया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं प्रवेश पाने से वंचित रह जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट के मद्देनजर जिले के नेहरू महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष में सीटें 1050 और राजकीय महाविद्यालय में बी काम की सीटें 100 करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। ज्ञापन पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजय जाटव, विमल यादव, रूपम झा, अजय वर्मा, रोहित कुशवाहा, रोमान खान, बृजेश पाल, दानिश अली, साहिल अली, मुकुल साहू, रितिक रैकवार, विशाल सैनी, सुमित कौशिक, उत्कर्ष नायक, बिट्टू, असद अली, आकिब खान, आसिफ खान, पंकज रैकवार आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, बुंदेलखंड छात्र विकास सेना के जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर नेहरू महाविद्यालय में 1500 सीटें करने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, अतिशय जैन, प्रदीप प्रजापति, रोहित पटेल, विशाल राठौर, रिसभ टोंटे, आकाश परिहार, भरत चौहान, असद अली, समीर पठान आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed