{"_id":"5fece5f28ebc3e3c513d7c00","slug":"cold-increase-surviving-alaw-with-life-lalitpur-news-jhs184828374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम, अलाव के सहारे काटा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम, अलाव के सहारे काटा दिन
विज्ञापन
ललितपुर। मौसम के अचानक करवट लेने से सर्दी बढ़ गई। बुधवार को चली बर्फीली हवाओं से पारा नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन बढ़ गई। लोग सुबह से रजाई और गर्म कपड़ों में दबे रहे तो कई अलाव के सहारे दिन भर ठंड से बचते रहे। केवल वही लोग घरों से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था।
पछुआ हवाएं चलने से दो दिनों से सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही चली बर्फीली हवाओं से पारा लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ ही हवाओं से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। बादलों की वजह से तेज धूप नहीं निकल सकी। अधिक सर्दी होने से लोगों को बिना रजाई व अलाव के राहत नहीं मिल पाई। सर्दी का आलम यह रहा कि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
सर्द हवाओं ने लोगों को रजाई में रहने के लिए मजबूर कर दिया। देर सुबह तक लोग बिस्तर से उठे, इसके बाद भी दिन भर अलाव के सहारे तापते नजर आए। दुकानदार भी व्यापार के साथ ही बाहर अलाव जलाते नजर आए। सर्दी के चलते सड़कों पर अधिक वाहन नजर नहीं आए। दो पहिया वाहनों पर लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढके रहे। धुंधली धूप होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अधिक सर्दी के होने से गेहूं व जवा की फसल को अधिक फायदा है। सर्दी के साथ तेज धूप से दलहनी फसलों का भी उत्पादन अधिक होगा।
विज्ञापन
------
यह रहेगा तापमान
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
30 दिसंबर - 19 - 06
31 दिसंबर - 22 - 08
01 जनवरी - 26 - 13
02 जनवरी - 27 - 14
03 जनवरी - 26 - 14
04 जनवरी - 27 - 14
05 जनवरी - 28 - 14
06 जनवरी - 26 - 13