फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   col fever in agra returned labours, qurantined

मैलवारा खुर्द गांव में बाहर से आए लोगों को सर्दी, जुकाम

Wed, 22 Apr 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
col fever in agra returned labours, qurantined
मैलवारा खुर्द में तैनात पुलिस बल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में आगरा से आए ग्राम मैलवारा खुर्द के 15 ग्रामीणों को सर्दी-जुकाम की शिकायत पर क्वारंटीन कर दिया है। उनके सैंपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। एहतिहात के तौर पर गांव में किसी बाहरी व्यक्ति के आने- जाने पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट आने तक किसी को बाहर अथवा गांव में जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा नोवेल कोरोना को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का सैंपल लेकर परीक्षण कराया जा रहा है। बीते दिनों शहर के नदीपुरा निवासी दो व्यक्ति निजामुद्दीन की जमात से लौटे थे, सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा दोनों को क्वारंटीन में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजे थे। अब ताजा मामला सामने आया है। इसमें छह अप्रैल को शहर के नजदीक ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी दस लोग लॉकडाउन के दौरान आगरा से आए थे। 20 अप्रैल को भी पांच लोग आगरा से ग्राम मैलवारा में आए। इनमें कुछ लोगों को सर्दी व जुकाम होने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन हरकत में आ गया। आननफानन में सभी 15 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए एहतियात के तौर पर पूरे गांव को सील कर दिया है। गांव के रास्तों में किसी को आने- जाने की अनुमति नहीं है। बेवजह कोई बाहर नहीं घूम सकेगा। किसी को भी गांव में जाने व बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी को जागरुक किया गया है कि अपने घरों के अंदर ही रहें। किसी भी दशा में घरों से न निकलें। हालांकि, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी खुलकर बताने से कन्नी काट रहे हैं और सैंपलिंग को सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मैलवाराखुर्द में आगरा से आए सभी लोगों को क्वारंटीन में लिया गया है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
गांव में ग्रामीणों को एहतिहात बरतने के लिए जागरूक किया गया है। मुंह पर मास्क लगाएं और अपने घरों में रहने की अपील की गई है। पालन कराने के लिए पुलिस को भी मुस्तैद किया गया है।
- केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी सदर
-------
गांव में बाहर से आए लोगों की सूचना मिली है। इस पर सभी को क्वारंटीन में लिया गया है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने व गांव में जाने पर रोक लगाई गई है। घरों में रहने के लिए जागरूक किया गया है। - संजय शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक
शहर कोतवाली
जांच को भेजे गए 31 सैंपल
देश में फैल रहे कोरोना ने देशवासियों को बेचैन कर दिया है। शासन द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरुक किया जा रहा है। साथ ही जिले में बाहर से आने वाले लोगों का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को 31 लोगों को क्वारंटीन में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रविवार को भेजी गई रिपोर्ट में शेष रहे 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी 56 रिपोर्ट आना बाकी रह गई हैं। अभी तक किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।

कोटा से आए विद्यार्थियों की रिपोर्ट रही निगेटिव
जनपद के 38 विद्यार्थी कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान देश में कोरोना के संक्रमण के खतरे को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया। इससे प्रदेश के लगभग पांच हजार छात्र- छात्राएं कोटा में फंस गए थे। इनमें 38 छात्र- छात्राएं जनपद के निवासी थे। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों को भेजकर इन्हें बुला लिया है। जिले में आने पर सभी को क्वारंटीन किया गया और सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। सभी की जांच रिपोट सोमवार की रात्रि में आई, जिसमें किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed