{"_id":"642335937aa8d8684700d584","slug":"coach-display-will-be-installed-on-platform-one-lalitpur-news-c-11-1-63798-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्लेटफार्म एक पर लगेंगे कोच डिस्प्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्लेटफार्म एक पर लगेंगे कोच डिस्प्ले
Wed, 29 Mar 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को आरक्षित कोचों की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा।
ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर कोच डिस्प्ले लगे हैं। जबकि प्लेटफार्म संख्या एक पर कोच डिस्प्ले न होने से यात्रियों को ट्रेन आने के दौरान कोच की स्थिति जानने के लिए परेशान होना पड़ता है। यात्रियों को कोच तक जाने के लिए दौड़ भाग करनी पड़ती है और कई बार तो यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है।
रेलवे अफसरों के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई कम होने से ट्रेन के कई डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर रहते थे। अब नए स्टेशन भवन के अनुसार प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ाई जा रही है और इस पर टिन शेड एवं अन्य कार्य होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ने के बाद यहां भी कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने के पहले ही कोचों की सही स्थिति की जानकारी लग जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सर्कुलेटिंग एरिया में जल्द ही लगेगी एलईडी
रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यहां ऑटो, चार पहिया वाहन एवं वीआईपी वाहनों के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेन पोजीशन डिस्प्ले एलईडी लगाई जाएगी।
प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ाई जा रही है। यहां कोच डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यहां ट्रेनों की स्थिति जानने को एलईडी भी लगाई जाएगी। इसकी प्रकिया चल रही है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।