फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cm will come in lalitpur at 9 march

ललितपुर में नौ मार्च को आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
cm will come in lalitpur at 9 march
गोविंद सागर बांध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ मार्च को जिले के दौरे पर आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। इसके तहत जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बंडई और भावनी बांध परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि लोकार्पण के लिए बंडई और भावनी बांध परियोजनाएं तैयार हैं।
विज्ञापन

बंडई बांध परियोजना तहसील मड़ावरा के ग्राम धौरीसागर स्थित धसान नदी की सहायक बंडई नदी पर निर्मित की गई है। परियोजना पर कार्य 2013-14 से प्रारंभ किए गए थे। इसके अंतर्गत रबी में 1975 हेक्टेयर तथा खरीफ की 1050 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसमें ग्राम धौरीसागर, पिसनारी, टौरी, देवरा, हसरा, सेमरखेड़ा, बम्हौरीखुर्द, मानपुरा, मर्रौलीमाफ, गिरार एवं भीकमपुर ग्रामों के किसान लाभांवित होंगे। ग्रामवासियों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

भावनी बांध परियोजना तहसील महरौनी के ग्राम भावनी में जामनी नदी की सहायक सजनाम नदी पर निर्मित है। परियोजना के कार्य 2012-13 में प्रारंभ किए गए थे। इसके अंतर्गत रबी में 1900 हेक्टेयर तथा खरीफ के 1900 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसमें ग्राम भावनी, पठापचैरा, भुजऊपुरा, धनगौल, चुनगी, मामलौन, भैलोनीसूबा, रमपुराकठवर, जिजरवारा, संसुवा, ककरेला, बघौरा एवं नयाखेरा ग्रामों के कृषक लाभान्वित होेंगे। ग्रामवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बांधों का लोकार्पण करेंगे, इसलिए बांध के पास बनाए जा रहे हैलीपेड स्थल का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। पर्याप्त मात्रा में वाहनों के पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बांध स्थल के पास ही सेफ हाउस एवं स्विस कॉटेज की व्यवस्थाएं भी अपडेट करने के निर्देश दिएण् हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी मड़ावरा, क्षेत्राधिकारी महरौनी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित बांध परियोजनाओं से संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दस मार्च को झांसी में दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह नौ मार्च को ललितपुर जिले के दौरे पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री का फोकस पेयजल योजनाओं को लेकर है। जिले में हर घर जल योजना को बांधों से जोड़ना प्रस्तावित है। इसलिए दोनों बांधों का लोकार्पण कराने की तैयारी है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के आने की आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, लेकिन तैयारियां बता रही हैं कि मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed