ललितपुर। वीवीआईपी व फिर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां से पूर्व की तैयारियों को परखने के लिये बुधवार को ललितपुर पुलिस द्वारा फ्लीट रिहर्सल किया गया। जिसमें एक साथ 14 गाड़ियों एवं बज्र वाहन आदि के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर रिहर्सल की। सीओ सिटी केशवनाथ के नेतृत्व में यह सुरक्षा रिहर्सल आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से सभी गाड़ियां सायरन बजाते हुए कचहरी चौराहा, तुवन चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, मंडी रोड होते हुए हवाई पट्टी पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस कर्मचारियों की तैयारियां परखीं और किसी वीवीआईपी के आगमन पर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एक साथ काफिले की गाड़ियां जब निकलीं तो उस समय पहले से चौराहों पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा रास्ता खाली करा लिया और उक्त गाड़ियों का काफिला निकलने के बाद यातायात फिर से संचालित किया गया। हवाई पट्टी से वापसी में भी लगभग उसी प्रकार की व्यवस्था को रखा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह एक वीवीआईपी के आगमन से पूर्व की सुरक्षा को लेकर रिहर्सल है, जो बुधवार को पुलिस लाइन से हवाई पट्टी तक की गई।

हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रिहर्सल करते अधिकारी व कर्मचारी- फोटो : LALITPUR