फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning of drains started to deal with waterlogging in rain

Lalitpur News: बारिश में जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई शुरू

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains started to deal with waterlogging in rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में चोक 42 बड़े व छोटे नालों की सफाई शुरू करा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश में जल भराव की समस्या नहीं होगी।
बारिश होने पर शहर में कई स्थानों पर नालियों व नालों में कचरा होने से जलभराव की स्थिति बन जाती है। हल्की बारिश में ही रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो जाते हैं। यह हाल आजादपुरा, तालाबपुरा की कुछ गलियों में बन जाता है। वहीं जोन द्वितीय में सिविल लाइन क्षेत्र में पानी जमा हो जाता है। नगर में सफाई व स्वच्छता व्यवस्था के लिए दो जोन बनाया गया है। नगर में बड़े व छोटे 42 नाले हैं। नगर पालिका ने बारिश में पानी जमा न हो, इसके लिए नालों व नालियों की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जोन प्रथम में 10-10 लोगाें की दो टीम कार्य कर रही हैं। जोन द्वितीय में 10-10 लोगों की दो टीम कार्य कर रही हैं। बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। जोन प्रथम में वार्ड चार, 12 व 17 में बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। साथ ही स्टेशन रोड पर चोक नाली की जेसीबी से सफाई की जा रही है। जोन द्वितीय में वार्ड नौ सिविल लाइन क्षेत्र में चांदमारी मैदान से किनारे लगे नाला की सफाई की जा रही है। सफाई निरीक्षक राजेश जैन व जितेंद्र स्वरूप तिवारी ने बताया कि बारिश से पूर्व सभी नालों व नालियों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश में जलभराव न हो, इसके लिए नालों व नालियों की सफाई कराई जा रही है।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed