फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Classes will be conducted in smart classrooms and ICT labs at council schools.

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास व आइसीटी लैब में होगी पढ़ाई

Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Classes will be conducted in smart classrooms and ICT labs at council schools.
विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, ब्लॉक में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आइसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए अब प्रत्येक ब्लॉक में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो कि शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा शिक्षण में डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
इन आईसीटी लैब में कंप्यूटर के जरिए शिक्षा दी जाती है, जबकि स्मार्ट क्लास में डिजिटल तरीके से शिक्षण कार्य कराया जाता है। अब शासन ने आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास सहित डिजिटल शिक्षण संसाधनों से शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। यह मास्टर ट्रेनर अपने-अपने यहां शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में अधिकतम 50 प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लॉक में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। यह मास्टर ट्रेनर अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फैक्ट फाइल
- छह एस्ट्रोनोमी लैब।
- 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एलबीडी कार्यक्रम के तहत प्रयोगशाला।
- 70 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास।
- 42 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब।
- पांच विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed