फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Class 12 student hanged herself before giving English paper in Lalitpur

Lalitpur: अंग्रेजी का पेपर देने से पहले 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुमन को सता रहा था आखिर किस बात का डर?

Fri, 24 Feb 2023 07:05 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

मृतका के बड़े भाई बृषभान पाल ने बताया कि  शुक्रवार को बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर था। वह पढ़ाई में सामान्य थी और दोपहर में कोचिंग से लौटने के बाद भी पढ़ाई करती रही।

विज्ञापन
Class 12 student hanged herself before giving English paper in Lalitpur
अंग्रेजी का पेपर देने से पहले 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में जाखलौन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अखाड़ा निवासी सुमन (17) पुत्री स्व. हरमन पाल ने बृहस्पतिवार की देर शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन 12वीं की छात्रा है उसका अंग्रेजी का पेपर होना था, जिसकी वह दिन भर पढ़ाई करती रही और शाम को उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने परीक्षा को लेकर डिप्रेशन चलते फांसी लगाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


जाखलौन के अखाड़ा मोहल्ला निवासी सुमन पाल बारहवीं की छात्रा थी और उसका शुक्रवार को अंग्रेजी विषय का पेपर होना था, जिसके चलते वह बृहस्पतिवार को दिन भर अंग्रेजी के पेपर की तैयारी करती रही। दोपहर में वह अंग्रेजी की कोचिंग भी पढ़ने गई थी, इसके बाद दोपहर में करीब एक बजे लौट आई थी। दिन भर कमरे में पढ़ाई करती रही और शाम को लगभग पांच बजे उसने अपने भाईयों व अन्य परिजनों को चाय भी बनाकर पिलाई। इसके बाद फिर से पढ़ाई करने कमरे में चली गई।

विज्ञापन

 


शाम को लगभग शात बजे उसकी भाभी संध्या आरती करने कमरे में गई तो सुमन का शव लोहे के एंगल पर लटक रहा था। यह देखते ही वह चिल्लाई तो अन्य परिजन पहुंचे और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतका के बड़े भाई बृषभान पाल ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक था। सुमन का शुक्रवार को बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर था। वह पढ़ाई में सामान्य थी और दोपहर में कोचिंग से लौटने के बाद भी पढ़ाई करती रही। अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं सुमन अंग्रेजी के पेपर को लेकर तनाव में थी जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। मृतका छात्रा चार बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed