फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Claim of communicable disease control campaign and water filled at many places

Lalitpur News: दावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का और जगह-जगह भरा पानी

Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Claim of communicable disease control campaign and water filled at many places
ललितपुर। शहर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। यहां मोहल्लों में जलभराव समस्या बना हुआ है। लंबे समय से पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मोहल्लावासियों को घरों में ठहरना व आवागमन करना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

---
मोहल्ला कर्माबाई नगर में लंबे अरसे से जलभराव है। कारण, यहां जल निकासी के लिए नाली का निर्माण तो किया, लेकिन ढलान नहीं दी गई। इससे काफी मात्रा में पानी जमा है। वहीं, खाली प्लाटों में भी जलभराव है।
विज्ञापन

---
मोहल्ला गोविंदनगर के कांशीराम कॉलोनी मार्ग पर एक ओर जलभराव बना हुआ है। यहां लगभग 100 मीटर के दायरे में पानी जमा है। मोहल्लावासी इसी जलभराव में कचरा भी डाल रहे हैं। इससे स्थिति बदतर हो गई है। इस रास्ते से एक हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। इसके बाद भी पानी की निकासी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
वार्ड 12 आजादपुरा तृतीय में दम्मू के कुआं से आगे गली में पानी जमा है। यहां सर्दी व गर्मी में भी जलभराव रहता है। अब बारिश में पानी बढ़ गया है। हालत यह है कि मोहल्लावासी दूषित पानी से निकल रहे हैं। यही नहीं घरों में दुर्गंध से ठहरना तक मुश्किल हो रहा है।
---
तालाबपुरा में साईं मंदिर से शनिमंदिर मार्ग पर जलभराव है। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में परेशानी हो रही है। मजबूरन वे गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं। इसी मार्ग से तालाबपुरा क्षेत्र के अधिकांश लोग पैदल निकलते हैं। स्कूली बच्चों को ज्यादा समस्या हो रही है।

---

मवेशी बाजार के आगे सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग के तार पाइपलाइन में ही लगा दिए हैं। शनिवार को जब पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो पानी लीकेज होकर बर्बाद हो गया। पानी सड़क किनारे जमा होने से करंट का खतरा सता रहा है। कीचड़ होने से गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed