फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Civil diploma engineers upset over transfer of junior engineer

Lalitpur News: जूनियर इंजीनियर के स्थानांतरण पर बिफरे सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स

Sat, 13 Jul 2024 05:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Civil diploma engineers upset over transfer of junior engineer
- सिंचाई खंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध, स्थानांतरण निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिंचाई खंड में तैनात जूनियर इंजीनियर के प्रशासनिक आधार पर किए गए स्थानांतरण के विरोध में शुक्रवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग जनपद इकाई के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की।

शुक्रवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग जनपद इकाई के इंजीनियर्स ने सिंचाई खंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र अहिरवार की अध्यक्षता में किया। जिसमें सिंचाई खंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात एक साथी का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करने का विरोध किया गया। साथ में अधिशासी अभियंता द्वारा की गई एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध जताया गया। धरना प्रदर्शन में इंजीनियर्स ने जूनियर इंजीनियर को कार्यमुक्त न करने का प्रस्ताव रखा। साथ में सिंचाई खंड के अधिकारियों पर आरेाप लगाए कि उन्होंने समिति बनाकर प्रकरण की जांच नहीं की। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि संघ का धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। सोमवार को पुन: अधिशासी अभियंता के समक्ष मांग रखी जाएगी और जांच पूर्ण होने तक जूनियर इंजीनियर को कार्यमुक्त न किया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के मुराद खान, विपिन पटेल, आशीष राठौर, ओमप्रकाश खरवार, विपिन कुमार, रमाकांत वर्मा, रोली याज्ञिक, लक्ष्मन सिंह, अशोक, कालका सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed