{"_id":"673e31767003d07ae8087b97","slug":"city-feeders-3-and-4-will-be-divided-into-two-parts-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-124420-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो भागों में बांटे जाएंगे शहर के फीडर तीन और चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो भागों में बांटे जाएंगे शहर के फीडर तीन और चार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंरी ललितपुर। शहर के दो फीडरों को ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए विद्युत विभाग द्वारा दो-दो भागों में बांटा जाएगा। इनमें शहर के फीडर तीन व चार को बांटा जा रहा। इसके लिए विभाग द्वारा गल्ला मंडी सब स्टेशन पर आउटगोइंग एवं दो इनकमिंग मशीन भी स्थापित कराई जाएंगी।
शहर में गल्ला मंडी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित फीडर संख्या एक, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, गोविंदनगर, पिसनारी आदि से क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन यहां फीडर संख्या तीन और चार काफी दूरी तक फैले हैं।
जिसके चलते कई बार ओवरलोड के चलते बार बार फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित हो जाती है।
इस समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग द्वारा फीडर तीन व चार को दो-दो भागों में बांटा जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा गल्ला मंडी में अतिरिक्त आउट गोइंग मशीन स्थापित कराई जा रही है, जिसके माध्यम से फीडरों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। हालांकि विभाग द्वारा अभी फीडरों को काटकर लोड जांचा जाएगा और बराबर लोड होने के बाद उस स्थान से नया फीडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं विभाग द्वारा नए फीडर के संचालन के लिए नए विद्युत खंभे भी लगाए जा रहे हैं, जिसका काम लगभग पूरा कर लिया गया और उन पर लाइन भी स्थापित कर दी गई है। हालांकि विभाग द्वारा अभी फीडरों के नामों का सृजन नहीं किया गया है, लेकिन फीडर तीन के लिए डेम कॉलोनी व फीडर चार के बंटने के बाद चांदमारी फीडर के नामों पर विचार किया जा रहा है।