{"_id":"66d10b3c0311774fc0036b8a","slug":"cho-said-regularize-after-six-years-of-service-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119962-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएचओ बोले- छह साल की सेवा पर करें नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएचओ बोले- छह साल की सेवा पर करें नियमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि छह वर्ष की सेवा पूर्ण करने वालों को नियमित किया जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सीएचओ ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगें अधूरी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार छह वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों को नियमित करने की मांग की। 4800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन निर्धारण कर महंगाई भत्ता, 30 ईएल और 24 सीएल व स्वैच्छिक स्थानांतरण का लाभ देने की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद दीक्षित, जिला अध्यक्ष नरेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष अंकित पटेल, जिला महामंत्री ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।