{"_id":"d2329ccf86db6e80d20863bff4bf6f00","slug":"chkbndi-lekhpal-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 केंद्रों पर होगी चकबंदी लेखपाल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 केंद्रों पर होगी चकबंदी लेखपाल परीक्षा
ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में आठ नवंबर को आयोजित होने वाली चकबंदी लेखपाल भर्ती की परीक्षा में 12,366 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
लंबे इंतजार के बाद चकबंदी लेखपाल की परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। आठ नवंबर को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 12,366 परीक्षार्थी नामांकित हुए हैं। इसे ध्यान में रखकर जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी को परीक्षा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने परीक्षा को सफल तरीके से आयोजित कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामित परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की तैयारियां की जा रही हैं।
इस कार्य में जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव भी सहयोग कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि परीक्षा से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती शामिल है। इसके अतिरिक्त परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं अफसर
वर्तमान में जिला प्रशासन पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं, जिस कारण परीक्षा की तैयारियों पर अफसरों का ध्यान केंद्रित नहीं हो पाया है। चुनाव के उपरांत तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।