{"_id":"679e6e319c69b129fe0c3669","slug":"chit-fund-scam-former-lucc-director-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128769-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाला : एलयूसीसी का पूर्व निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड घोटाला : एलयूसीसी का पूर्व निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आम लोगों से हजारों करोड़ का निवेश कराकर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के पूर्व डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। एलयूसीसी के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कंपनी के मुख्य संचालकों सहित 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि, कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल दुबई में है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। समीर अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। धोखाधड़ी के इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है। विवेचाना के दौरान जितेंद्र सिंह निरंजन निवासी मोहल्ला चौधरयाना थाना कोतवाली जालौन, जिला जालौन मूल निवासी ग्राम नगरी थाना सिरसा कलार जिला जालौन भी शामिल पाया गया। जितेंद्र सिंह एलयूसीसी का पूर्व डायरेक्टर व चेयरमैन था।
आरोपी एलयूसीसी का जालौन सहित अन्य क्षेत्रों में एटीएम एवं एटीएम वैन का संचालन कराता था। उसने एलयूसीसी के विभिन्न बैंकों में खाते भी खुलवाए थे। एसपी ने जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र सिंह निरंजन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कंपनी से संबंधित प्रपत्र व तकनीकी उपकरण बरामद हुए। उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश चंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। पकड़े जाने के भय से खाते में कराया था कम ट्रांजैक्शन : इनामी जितेंद्र सिंह काफी शातिर है। उसने बताया कि चिटफंड कंपनी द्वारा की जा रही धोखाधड़ी में वह पकड़ा न जाए, इसके लिए जितेंद्र अपने बैंक खाते में कम ट्रांजैक्शन करवाता था।