फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chilliness increased due to cold winds

Lalitpur News: सर्द हवाओं के चलने से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chilliness increased due to cold winds
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सुबह से ही बादल छाए रहे। कोहरे की चादर भी करीब नौ बजे तक रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री रहा। शाम होते ही सर्दी बढ़ने से लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए।
शनिवार दिन में तेज गर्मी होने के कारण अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन रात में बादल और कोहरा होने से गलन बढ़ गई। रविवार सुबह धूप न निकलने से सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित रहा। आलम यह रहा कि सुबह चालकों को वाहन की फॉग लाइट जलानी पड़ी। हाईवे पर भी कोहरा के कारण वाहनों की गति धीमी रही। अपराह्न करीब तीन बजे कुछ देर के लिए सूर्यदेवता के दर्शन हुए तो लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

इधर, चौराहों पर सड़क किनारे असहाय लोग कंबल के सहारे किसी प्रकार रात गुजारते रहे। चौराहों व गलियाें में सुबह दस बजे तक लोग अलाव जलाकर सेंकते रहे, जबकि शाम छह बजे से ही लोगों ने गर्म कपड़ों के सहारे या अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
कंबल और रजाई के बढ़े दाम
सर्दी बढ़ते ही कंबल और रजाई के दाम बढ़ गए हैं। रजाई विक्रेता रामआसरे ने बताया कि पहले 250 रुपये किलो के दाम पर रजाई बिक रही थी, लेकिन रुई के दाम बढ़ने से अब 300 रुपये प्रति किलो बिक रही है। एक रजाई करीब 5 से 6 किलो की होती है जिसका दाम 1500 से 1800 रुपये है।
0000
हीटर की बढ़ी डिमांड
बाजार में सर्दी बढ़ते ही हीटर की डिमांड बढ़ गई है। विक्रेता छोटू ने बताया कि 200 से 1000 रुपये तक के हीटर बाजार में हैं। वह प्रतिदिन छह-सात हीटर बेच रहा है।
000
फसलों की बढ़वार के लिए अच्छा कोहरा और ठंड
रबी की फसलों में गेहूं, चना, मटर और अन्य फसलों के लिए फिलहाल यह कोहरा और सर्दी अच्छी मानी जा रही है। इसका कारण यह है कि रात में कोहरा और सर्दी पड़ रही है और दिन में धूप भी निकल रही है। ऐसे में यह मौसम फसलों की बढ़वार के अनुसार अच्छा माना जा रहा है।

-----------
यह मौसम फसलों के लिए काफी अच्छा है। अभी जितना कोहरा या सर्दी पड़ रही है, यह रबी की फसल में गेहूं, चना और अन्य दलहनी फसलों के लिए अच्छा है।-डॉ. दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, खिरिया मिश्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed