फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children's knowledge of language and mathematics will be tested through achievement test.

Lalitpur News: अचीवमेंट टेस्ट के जरिये बच्चों का परखा जाएगा भाषा और गणित का ज्ञान

Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children's knowledge of language and mathematics will be tested through achievement test.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कक्षा तीन, छह और 9वीं के विद्यार्थियों का भाषा और गणित का ज्ञान परखा जाएगा। इसके लिए इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (सेस) के तहत टेस्ट लिया जाएगा। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।

जनपद के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन, छह और 9वीं के विद्यार्थियों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब इन विद्यार्थियों के ज्ञान के मूल्यांकन स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (सेस) के जरिये किया जाएगा। इसके तहत बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट तीन नवंबर को जनपद व ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। सर्वेक्षण टेस्ट की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है। इसके अलावा टेस्ट के संबंध में शासन की ओर से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत टेस्ट में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। आंकलन संबंधी टेस्ट बुकलेट और सर्वेक्षण प्रक्रिया में गोपनीयता रखी जाएगी। शासन के निर्देशों के क्रम में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेजी से जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed