फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children presented programs by worshiping Goddess Saraswati on Vasant Panchami.

Lalitpur News: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन कर बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

Thu, 15 Feb 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Children presented programs by worshiping Goddess Saraswati on Vasant Panchami.
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के हिंदी सभागार में बुधवार को वसंत पंचमी और कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि निराला जी ने कई कविताओं में वसंत की चर्चा की है और स्वयं को ‘वसंत का अग्रदूत’ कहा है। उन्होंने सरस्वती-ंवंदना में भारत के लिए अमरत्त्व और नवता की प्रार्थना की है। छायावादी कवियों में प्रमुख स्तंभ के रूप में विख्यात कवि निराला प्रगतिवादी और प्रयोगवादी कवियों के भी प्रेरणा स्रोत रहे। हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ओम प्रकाश चौधरी, सहायक आचार्य जितेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति सिरौठिया, शोधार्थी धर्मेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सहायक आचार्य हिमांशु धर द्विवेदी और आभार सहायक आचार्य डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने जताया। ब्यूरो
विज्ञापन


-----

वसंत पंचमी पर की गई पूजा व प्रसाद वितरण
मड़ावरा। सीवी रमन एजुकेशन एकेडमी में मां सरस्वती का पूजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुमित विश्वास एवं पुष्पेंद्र सिंह यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य महेंद्र साहू, पूजा जोशी, वेदिका, अंकिता जैन, वैष्णवी, काजल, नेहा आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन


हर्षोल्लास से मनाया वसंत पंचमी का पर्व
ललितपुर। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती का पूजन किया गया। प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने पर्व से जुड़ी जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। चेयरपर्सन रेणुका अग्रवाल ने विद्यार्थियों से प्रात : काल उठकर माता-पिता व ईश्वर को नमन करने व विद्यालय में गुरुजनों को नमन करने का संस्कार पालन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या गरिमा अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सभी विद्यार्थियों का ध्यान सिर्फ विद्यार्जन व ज्ञानार्जन में होना चाहिए। जीवन में अनुशासन के द्वारा ही हम परिवार, समाज व देश के कल्याण हेतु अच्छे कार्य कर सकते हैं व दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। संचालन आशी जैन व पंकज चौरसिया द्वारा किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई वसंत पंचमी
पाली। श्री वेंकटेश पब्लिक स्कूल बंगरिया में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। आचार्य दिनेश शास्त्री ने विधि विधान से मां सरस्वती का पूजन व हवन कराया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ ही मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान महेंद्र सिंह, हरिसिंह, अनिकेत यादव,इंद्रजीत यादव,भगवान सिंह, अनिल, गोविंद, काजल, शिवानी, नसरीन, फरीन, सुषमा आदि मौजूद रहे। इधर, केबी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में मां सरस्वती का पूजन किया गया। प्रबंधक राजेश साहू व प्रधानाचार्य शमीम बेगम,हरिशंकर झा,अरविंद रोहन, धर्मेंद्र संदीप, हेमा, पार्वती,रजनी,कोमल आदि मौजूद रहे।संवाद
विद्या एवं ज्ञान को दूसरों को हस्तांतरित करते रहना चाहिए : प्राचार्य
ललितपुर। केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जनक किशोरी शर्मा व प्राचार्य डॉ.राजेंद्र प्रकाश ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर पूजन किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्या एवं ज्ञान को हमेशा दूसरे लोगों को हस्तांतरित करते रहना चाहिए जिससे समाज एवं राष्ट्र में ज्ञान की ज्योति निरंतर जलती रहे। इस मौके पर प्रवक्ता दीपक जैन, प्रभांशु नगाइच, छाया तिवारी,दिनेश श्रीवास्तव,अनीता साहू,नेहा श्रीवास्तव, निधि जैन,ज्योति रानी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
पूर्वजों का सपना विद्यालय कर रहा साकार : प्रबंधक
ललितपुर। रॉयल एकेडमी में वसंत पंचमी मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण विद्यालय प्रबंधक कौस्तुभ चौबे ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक कौस्तुभ चौबे ने बताया कि रॉयल एकेडमी इस वर्ष सीबीएसई से 12वीं तक की संबद्धता प्राप्त कर चुका है। हमारे पूर्वजों का सपना था कि जनपद में सभी कोर्स हो विद्यालय में हों जिससे किसी छात्र/छात्रा को कही बाहर न जाना पड़े। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतीक्षा चौबे,रंजीत साहू, प्रमोद जैन,मुकेश जैन,माधुरी दुबे,रानी कठरया, अनुपम चौबे,संदर्भ पठसरिया, अभिषेक पटेरिया, जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
शहिदों की याद में हर आंख नम होती : कमलेश चौधरी
ललितपुर। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वसंत पंचमी के साथ ब्लैक डे मनाया गया। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन पूरे देश के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन जम्मू-कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकियों ने कार से हमला किया था। पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे इसीलिए आज का दिन ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान जवान शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं वसंत पंचमी पर शिक्षकों ने मां सरस्वती को पुष्प माला अर्पित कर सभी के जीवन मे खुशहाली की कामना की। शिक्षको ने कहा कि वसंत पंचमी जीवन में उमंग और उल्लास लेकर सभी को नई प्रेरणा जगाती है। ब्यूरो

वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता
ललितपुर। जिला बार एसोशियेशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौबे की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर वीणा वादिनी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की। पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसन्त पंचमी मनाई जाती है। अधिवक्ताओं का व्यवसाय मां सरस्वती की कृपा से ही चलता है। इसलिए इस दिवस को प्रत्येक अधिवक्ता को अपने कार्य स्थल पर ज्ञान व वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरे भारत वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है, जिसमें वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु और शिशिर ऋतु शामिल हैं। लेकिन इन सभी ऋतुओं में वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दौरान श्रीप्रकाश चौबे, महेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, बृजेंद्र सिंह चौहान, रामनरेश दुबे, रोहित कुशवाहा, रवींद्र घोष, नकुल ठाकुर, पंकज सोलंकी, आकाश झा, अभिषेक उपाध्याय, हेमंत चौबे, नंदकिशोर कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed