{"_id":"648f50e71b057371e506fed4","slug":"chhote-lal-became-the-president-of-taxi-union-and-krishna-bihari-general-secretary-lalitpur-news-c-11-1-118094-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छोटेलाल बने टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष तो कृष्ण बिहारी महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छोटेलाल बने टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष तो कृष्ण बिहारी महामंत्री
Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में तीन पहिया टैक्सी यूनियन चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद छोटेलाल साहू, महामंत्री पद पर कृष्ण बिहारी मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर रवि यादव विजयी रहे। सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान चला, इसके बाद मतों की गिनती प्रारंभ की गई।
टैक्सी यूनियन के चुनाव के दौरान गाड़ी पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर वाहन मालिक व चालकों को मत देने का अधिकार दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा था, कि नगर में 1000 करीब वाहन हैं। लेकिन चुनाव में मात्र 683 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे ज्यादा वोटर टैक्सी चालक ही दिखाई दिए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर छोटेलाल साहू विजय हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जाहिद खान को छह मतों से पराजित किया, छोटेलाल साहू को 249 मत आये, तो वहीं जाहिद खान को 243 मत मिले। वहीं अरविंद कुमार को 140 व महेंद्र कुशवाहा को 30 मत प्राप्त हुए।
यूनियन में महामंत्री पद पर कृष्ण बिहारी मिश्रा 300 से अधिक मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीनदयाल साहू को 293 मत ही मिले। कोषाध्यक्ष पद रवि यादव को 284 मत प्राप्त पहले स्थान पर रहे। इस पद पर जितेंद्र श्रीवास्तव, आरिफ खान व देवेंद्र कुशवाह को न के बराबर मत प्राप्त हुए। टैक्सी युनियन का यह चुनाव चुनाव यूनियन के संरक्षक व मुख्य चुनाव अधिकारी सुदेश नायक, चुनाव संयोजक रानू यादव व चुनाव सहायक अमित दुबे, लाखन सिंह की निगरानी में संपन्न हुई।