फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chhattisgarh Express will stop at Dhaura station

Lalitpur News: धौर्रा स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Express will stop at Dhaura station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जाखलौन। धौर्रा कस्बावासी लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। कोरोना संक्रमण के पहले यहां कई ट्रेनों का ठहराव था, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। इसके बाद इन ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया। कस्बावासियों ने इसके लिए आंदोलन भी किए। अब रेलवे ने यहां ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ ट्रेन सोमवार से धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रोकी जानी है। कस्बावासियों में ही नहीं आसपास के गांव वाले भी खुश हैं। सबसे ज्यादा खुशी छात्र-छात्राओं में है। उन्हें जनपद मुख्यालय पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवागमन में सुविधा होगी।
------------------
फोटो- 28
छत्तीसगढ़ के स्टॉपेज से ललितपुर कॉलेज जाने में बहुत सुविधा हो जाएगी। मंथली टिकट ही लेना पड़ेगा। पढ़ाई पूरी करने में अब कोई समस्या नहीं होगी।
संध्या सेन, छात्रा कॉलेज।
---------------------
फोटो- 29
ट्रेन का ठहराव होने से जिन छात्राओं के परिवार वालों ने पढ़ाई करने को रोक दिया था, अब उन छात्राओं की पढ़ाई भी पूरी हो सकेगी। ट्रेन के रुकने से हम लोगो में बहुत खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

साक्षी, छात्रा कॉलेज
---------------
फोटो- 30
ट्रेन के रुकने से हम लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अभी बाइक से कॉलेज जाना बहुत महंगा पड़ता था, जो परिवार वाले नहीं उठा पा रहे थे।
जितेंद्र, छात्र बीए
--------------
फोटो- 31
हफ्ते में एक दिन कॉलेज जा पाते थे। अब ट्रेन के ठहराव से नियमित जा सकेंगे। इसके लिए बहुत खुशी है सभी कॉलेज जाने वालों को लाभ मिलेगा।
संजय, छात्र बीए
--------------------
फोटो- 32
सांसद अनुराग शर्मा के प्रयास से धौर्रा स्टेशन पर सोमवार से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव होना है। इसके ठहराव से बेटियों की पढ़ाई में आने वाली समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज सिंह यादव, ग्राम प्रधान धौर्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed