फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cheers of "Jai Shri Ram" erupted the moment Lord Ram was born, and the entire premises resounded with the chants.

Lalitpur News: भगवान राम का जन्म होते ही लगे जयकारे, गुंजायमान हुआ परिसर

Wed, 14 Oct 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cheers of "Jai Shri Ram" erupted the moment Lord Ram was born, and the entire premises resounded with the chants.
भगवान राम की आरती उतारते श्रद्धालु - फोटो : Archive
ललितपुर। श्री लक्ष्मीनृसिंह रामलीला के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जन्म और महर्षि विश्वामित्र के आगमन की लीला का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कोरस गीतों के साथ हुआ। लीला में अयोध्या के राजा महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया। यज्ञ के फलस्वरूप उनकी तीनों रानियों से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य सामने आते ही श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशियां मनाईं। ''''भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला'''' की स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा उत्पन्न करने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचे। उन्होंने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी। पिता की आज्ञा पाकर दोनों राजकुमार महर्षि विश्वामित्र के साथ आश्रम के लिए रवाना हुए। इसी प्रसंग के साथ तीसरे दिन की लीला का समापन हुआ। इस अवसर पर महंत गंगादास महाराज, दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास महाराज,नारायण दास महाराज ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भगवत अग्रवाल,प्रदीप चौबे,रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव बबेले, शशिराजा बुंदेला, सुभाष जायसवाल और अजय तिवारी नीलू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

00000
कलाकारों का अभिनय
राम की भूमिका में त्रिलोकी ने, लक्ष्मण की भूमिका सौरभ ने,राजा दशरथ की भूमिका मुकेश ने,कौशल्या की भूमिका शिवराम ने,महर्षि विश्वामित्र की भूमिका गोविंद ने निभाई। जबकि जोकर की भूमिका में ओएमपी ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

भगवान राम की आरती उतारते श्रद्धालु

भगवान राम की आरती उतारते श्रद्धालु- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed