{"_id":"60d8d5788ebc3ec76d4ce290","slug":"chc-talbehat-docter-amit-kumar-died-taldehate-news-jhs1981515139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक का बीमारी से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक का बीमारी से निधन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोरोना संक्रमण के दौर में कोविड एल टू में एवं आरबीएसके टीम में अपनी सेवाओं से लोगों का दिल जीतने वाले युवा चिकित्सक डॉ. अमित यादव का बीमारी के चलते शनिवार को झांसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया। चार दिन पहले उन्होंने सीएचसी में ड्यूटी की थी।
डॉ. अमित यादव पिछले करीब आठ वर्ष से सीएचसी तालबेहट में तैनात थे। वह गांव-गांव रोगों के उपचार करने, छात्रों का परीक्षण करने विद्यालय जाने वाली टीम के प्रमुख चिकित्सक थे। कुछ समय से वह ब्लडप्रेशर और शुगर की बीमारी से परेशान थे। पिछले वर्ष उनके बड़े भाई का निधन हो गया था। चार दिन पहले ही वह अपनी ड्यूटी करके घर गए थे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉ. अमित यादव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। डॉ. अमित के निधन पर अस्पताल के डॉ. सूरज, फार्मासिस्ट यशपाल व अन्य स्टाफ ने गहरा शोक जताया। चिकित्सा अधीक्षक तालबेहट डॉ. नितिन कंसौरिया ने बताया कि
अस्पताल में तैनात डॉ. अमित का मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार था वह अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते थे उनके निधन की जानकारी मिलने सभी हैरान हैं।