फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CHC Mahroni: No anesthetist posted, gynecologist on leave

सीएचसी महरौनी : एनेस्थेटिस्ट की तैनाती नहीं, महिला रोग विशेषज्ञ अवकाश पर

Thu, 16 Jul 2026 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
CHC Mahroni: No anesthetist posted, gynecologist on leave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में सिजेरियन प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद यह सुविधा लगभग ठप पड़ी है। एनेस्थेटिस्ट की तैनाती न होने और महिला रोग विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अथवा अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 23 माह में यहां केवल एक सिजेरियन प्रसव ही हो सका है।
सीएचसी महरौनी में 15 अगस्त 2024 को सिजेरियन प्रसव सेवा की शुरुआत की गई थी। उद्घाटन के दिन एक महिला का सिजेरियन प्रसव भी कराया गया, लेकिन इसके बाद से आज तक दूसरा सिजेरियन प्रसव नहीं हो सका। जबकि ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं केंद्र पर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सिजेरियन प्रसव की जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को 36 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय या अन्य जनपदों के अस्पतालों में भेजा जाता है। लंबी दूरी तय करने के दौरान कई बार मरीज और परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में यह देरी जोखिम भी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिमाह लगभग 150 से 200 गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए पहुंचती हैं। इनमें 15 से 20 महिलाओं को सिजेरियन प्रसव की आवश्यकता होने पर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर कर दिया जाता है।
-----------------------------

फोटो-2
महरौनी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विपिन पांडेय
--------------
फोटो --03
सिजेरियन प्रसव की सुविधा होने के बावजूद महिलाओं को रेफर किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
जुगत -
-----------------

केंद्र पर एनेस्थेटिस्ट की तैनाती नहीं है और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन चाइल्ड केयर अवकाश पर हैं। इस कारण सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एनेस्थेटिस्ट की तैनाती होते ही सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

-डॉ. अवधेश यादव, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed