फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chaudry charan singh tributed

चौधरी चरण सिंह ने कृषि के क्षेत्र में किए सुधार

Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
chaudry charan singh tributed
राजकीय इंटर कॉलेज में किसान सम्मान दिवस पर किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते राज्य मंत्? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस पर कहा गया कि बीमा क्लेम से वंचित किसानों को शीघ्र क्लेम दिलाया जाएगा। इसमें राज्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम किसान के हितों की अनदेखी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने चौधरी चरण सिंह व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप जलाया। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हम सबको चौधरी चरण सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। उप निदेशक कृषि प्रसार संतोष कुमार सविता ने कहा कि कृषि विभाग में सभी योजनाएं ऑनलाइन हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा के अंतर्गत किसानों को तीन-तीन लाख रुपये का चेक बांटा
कार्यक्रम में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को शॉल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें कृषि विभाग से दस, उद्यान विभाग के चार, मत्स्य विभाग के चार और पशुपालन विभाग के चार किसान शामिल रहे। मंडी परिषद द्वारा दुर्घटना बीमा के अंतर्गत किसानों को तीन-तीन लाख रुपये का चेक बांटा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नत खेती कर किसान अपनी आय बढ़ाएं
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विज्ञान केेंद्र में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों को उन्नत खेती कर आय बढ़ाने के लिए जागरूक किया। इसमें कहा गया कि उन्नत खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
इस दौरान डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि किसान दिवस किसानों को सम्मानित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन 23 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। डॉ. दिनेश तिवारी ने कहा कि किसानों को उन्नत खेती के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का प्रबंधन, गुणवत्ता युक्त बीज का प्रयोग, सही समय पर खरपतवारों का प्रबंधन और सही विधि से सिंचाई प्रबंधन जरूरी है। डॉ. एनके यादव ने कहा कि कृृषि की दशा को सुधारने के लिए मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि तकनीकियों को अपनाकर आय बढ़ाने का प्रयास करें। डॉ. महरुफ अहमद ने किसानों को शुद्ध नस्ल की मुर्रा भैंसों, साहीवाल, गिरि व थारपारकर नस्ल की गायों को पालने की जानकारी दी। डॉ. सरिता देवी ने महिलाओं को सिलाई- बुनाई आदि का कार्य करने की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसान सीताराम, मलखान सिंह, श्रवण सिंह राजपूत, महिला किसान परवीन बानों, सूरत को वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

किसानों के प्रदर्शन में सपा देगी अंतिम समय पर तक साथ
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तिलक यादव की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में किसान हितैषी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सपा शासनकाल में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर किसानों को बद से बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है। कृषि संशोधन कानून वापस लिए जाने की मांग का समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, रमेश सिंह, विजय यादव, अमर सिंह, फूलसिंह नन्ना, सरिता यादव, ज्योति सिंह, कृष्ण स्वरूप निरंजन, अजीज कुरैशी, जगदीश कंचन, जितेंद्र सिंह, मानसिंह, ओंकार वर्मा, नेपाल सिंह, गीता मिश्रा, करन पाल, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed