फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Changes in the power department , moved three JE

बिजली विभाग में फेरबदल, तीन जेई स्थानांतरित

Thu, 15 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Changes in the power department , moved three JE
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बिजली विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली घरों में तैनात तीन अवर अभियंताओं के स्थानांतरण अन्य जनपद कर दिए गए हैं। जबकि अन्य जनपदों से दो अवर अभियंताओं को ललितपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन


जनपद में बिजली विभाग के अंतर्गत 12 विद्युत सब स्टेशनों पर विद्युत संबंधी कार्यों के लिए नौ अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। इसमें तालबेहट स्थित सब स्टेशन पर दो अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार व मोहित कुमार, बांसी सब स्टेशन के लिए संजीव प्रभाकर, बाईपास सब स्टेशन पर रमेश यादव, महरौनी में चंद्रप्रकाश, सोजना में एसपी सिंह, मड़ावरा में रामकुमार और ललितपुर में पंकज मौर्य व जितेंद्र चौरसिया से कार्य लिया जा रहा था। लेकिन बुधवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत सब स्टेशनों पर तैनात तीन अवर अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता झांसी संदीप अग्रवाल के आदेश पर अन्य जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता उक्त आदेश के तहत तालबेहट सब स्टेशन के अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार को मोंठ बिजली घर, सौजना जो अब वर्तमान में महरौनी में तैनता अवर अभियंता रामकुमार को टहरौली और बांसी के अवर अभियंता संजीव प्रभाकर को चिरगांव स्थानांरित किया गया है। जनपद में पहले से ही तीन सब स्टेशनों पर अवर अभियंताओं की कमी चल रही है। लेकिन अब यह स्थानांतरित होने से जनपद में बिजली विभाग में अब चार अभियंताओं की कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण यह है कि तीन अवर अभियंताओं के स्थानांतरण होने के बाद ललितपुर बिजली विभाग को अन्य जनपदों के अंतर्गत गुरसरांय से अवर अभियंता राजकुमार को सोजना भेजा जाएगा और मोंठ के बिजली घर से सुरेंद्र सिंह को बांसी बिजली में यानि जनपद के तीन अभियंताओं को अन्य जनपद स्थानांतरित होने के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा मात्र दो अवर अभियंताओं को ललितपुर भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में मात्र आठ अवर अभियंताओं के भरोसे ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है, जबकि ललितपुर के एक अवर अभियंता जितेंद्र चौरसिया अब समय बिना बताए छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में फिलहाल जनपद में बिजली विभाग के राजस्व, विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए आठ अवर अभियंताओं से ही कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed