फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Change the equation safe seat

सुरक्षित सीट के बाद बदले समीकरण

Tue, 10 Jan 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Change the equation safe seat
election news lalitpur - फोटो : demo
पिछले विधानसभा चुनाव में महरौनी विधानसभा सीट के सुरक्षित हो जाने के बाद यहां के समीकरण बदले। जातिगत आधार पर मिले वोटों के कारण प्रत्याशी को जीत मिली। यहां से बसपा को दो बार जबकि लोधी समाज का झुकाव होने से बीजेपी ने यहां कई बार जीत दर्ज की। कांग्रेस ने भी चार बार बाजी मारी।
विज्ञापन

=============
किसका कितना वोट बैंक
महरौनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट अहिरवार जाति का करीब 60 हजार है। कुशवाहा समाज का 50 हजार, ब्राह्मण 20 हजार, ठाकुर 15 हजार, यादव 30 हजार, लोधी 48 हजार, कुर्मी 35 हजार, मुसलमान व खंगार पांच- पांच हजार वोट हैं। इसके साथ ही अन्य जातियों का वोट भी चुनाव में खासा असर डालता है। पिछले चुनाव में जीत हार का फर्क केवल 11 सौ वोट के आसपास था।
विज्ञापन

==================

सबसे ज्यादा लोधी व ठाकुर प्रत्याशी जीते
सुरक्षित सीट होने से पहले महरौनी विधानसभा से सबसे ज्यादा लोधी व ठाकुर समाज के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। लोधी समाज से पांच बार, ठाकुर चार बार, दो बार ब्राह्मण व एक बार यादव जाति के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

================
पिछले चुनाव में हुआ कड़ा मुकाबला
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। बसपा प्रत्याशी फेरन लाल अहिरवार को भाजपा के मन्नू कोरी ने जमकर टक्कर दी थी। मन्नू एक हजार सात सौ सैंतीस वोटों से चुनाव हार गए थे।  
================
अब तक इनको मिली जीत

1967   रघुनाथ सिंह लोधी  भारतीय जनसंघ

1969   कृष्णचंद्र शर्मा     कांग्रेस

1974   रघुनाथ सिंह लोधी   भारतीय जनसंघ

1977    मास्टर रनवीर सिंह    जनता पार्टी

1980   सुजान सिंह बुंदेला    कांग्रेस

1985    देवेंद्र सिंह लोधी      भाजपा

1989    देवेंद्र सिंह लोधी   भाजपा

1991  पूरन सिंह बुंदेला    कांग्रेस

1993    देवेंद्र सिंह लोधी   बीजेपी

1996  पूरन सिंह बुंदेला    कांग्रेस

2002   पूरन सिंह बुंदेला   भाजपा

2007   रामकुमार तिवारी   बसपा

2012   फेरन लाल अहिरवार  बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed