फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chairman inaugurated the park built for the disabled.

Lalitpur News: दिव्यांगजनों के लिए बने पार्क का चेयरमैन ने किया लोकार्पण

Tue, 14 Jul 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chairman inaugurated the park built for the disabled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर 18 में स्थित मां कर्माबाई पार्क में अवस्थापना निधि 14.95 लाख रुपये की लागत से दिव्यांजनों के लिए पार्क बनाया गया है। सोमवार को नगर पालिका नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने इसका लोकार्पण किया।
पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा इस पार्क में आर्म व्हील चेयर, व्यायाम करने सहित कई अन्य मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने पार्क का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों के लिए विकसित की गई सुविधाओं काे देखा और ईओ को पार्क की नियमित साफ-सफाई, हरियाली एवं रखरखाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के विकास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनके लिए सम्मानजनक एवं सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह पार्क सामाजिक समरसता, समान अवसर और संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुन्ना लाल जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सभासद आलोक जैन मयूर, सभासद मुस्तफ़ा खान, सभासद कुंदन पाल, सभासद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, अवर अभियंता निधि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed