फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   centrl school exam

केंद्रीय विद्यालय की गृह परीक्षाएं शुरू

Fri, 05 Mar 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
centrl school exam
education.jpeg - फोटो : education.jpeg
तालबेहट। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा नौ और ग्यारह की गृह परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा 11 की परीक्षा में 74 परीक्षार्थियों में से 73 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी के साथ- साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण शासन के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थाओं को बंद कर दिया गया था। संक्रमण काल में छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाने कराई गई। इसके बाद जब कोरोना संक्रमण कम हुआ, तो शासन के निर्देश पर विद्यालय खोले गए। चार मार्च बृहस्पतिवार से गृह परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन कक्षा ग्यारह की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान तथा कॉमर्स वर्ग में अकाउंटेंसी का पेपर हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दोनों संकाय के 37 - 37 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कामर्स का एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। परीक्षार्थियों को सुबह सात बजे विद्यालय में प्रवेश दिया गया। सैनीटाइजेशन कराकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बाद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा में बैठाया गया। शुक्रवार को कक्षा नौ की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
काफी दिनों बाद विद्यालय जाने पर बदला- बदला सा लगा। लेकिन, इस बहाने अपने सहपाठियों से मिलने का मौका मिला। पेपर अच्छा रहा।
- शिखा यादव
------------
कोरोना संक्रमण में विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने के कारण अच्छी तरह से तैयारी नहीं हो सकी। इसके चलते भौतिक विज्ञान का पेपर काफी कठिन लगा।
- श्रुति पुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed