{"_id":"57be04414f1c1b7c11d4f651","slug":"central-minister-anupriya-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यक्रमों में असहयोग कर रही यूपी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में असहयोग कर रही यूपी सरकार
lalitpur
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कार्यक्रमों में पूरा सहयोग नहीं कर रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में कठिनाई आ रही है। वह पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
महरौनी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में एनडीए गठबंधन के पक्ष में माहौल बन रहा है। जिस तरह एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 73 सीटें जीती थीं, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन प्रदर्शन करेगा। विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपना दल ने अभी तक इस विषय पर चर्चा नहीं की है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल और भाजपा मिलकर सत्तारूढ़ होगी।
जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उठाया
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन देकर लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जिला अस्पताल की मशीनें सुचारु रूप से चालू नहीं हैं। ललितपुर के ट्रामा सेंटर, आईसीयू में वेंटिलेटर की कमी है तो एमडी रेडियोलॉजी, एमडी पेथोलॉजी व महिला सर्जन की आवश्यकता है। सर्जन की कमी के कारण नगरवासियों को असुविधा हो रही है। रेफर होने पर कई मरीज रास्ते में मृत हो जाते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ताले लटकते रहते हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, डा. अविनाश देशमुख, शशिशेखर पांडे, बब्बूराजा बुंदेला, भगवत दयाल सिंधी, राजेश लिटौरिया, राजेश डोडवानी, राहुल मोदी, अमित तिवारी, आदर्श जैन आदि रहे।