फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   central minister

आतंकवाद और भ्रष्टाचार से निपटना कठिन काम: उमा

Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
central minister
केंद्रीय मंत्री - फोटो : amar ujala
ललितपुर। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार से निपटना कठिन काम है। भ्रष्टाचारियों में विश्व बंधुत्व की भावना रहती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। वह बुंदेलखंड जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन



बुंदेलखंड में जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री उमा भारती एवं प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड जल संरक्षण कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिंचाई परियोजना में व्याप्त गड़बड़ियों की जांच कराई जा रही है। पृथक बुंदेलखंड राज्य के मामले पर उन्होंने कहा कि तीन साल में पृथक बुंदेलखंड प्रांत बनाने के वादे पर कायम हैं लेकिन पहले बुंदेलखंड के नक्शे पर सहमति बन जाए।
विज्ञापन



प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में कई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, तो कुछ बनने जा रही हैं। अब यहां कोई प्यासा नहीं रहेगा। शीघ्र ही तालाब भरवाए जाएंगे। पशुओं के पेयजल का इंतजाम किया जा रहा है। सरकार हर हाथ को काम, हर खेत को पानी देने की नीति पर काम कर रही है। यदि जरूरत पड़ी तो राजकीय नलकूपों की स्थापना कराई जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में टैँकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से नमामि गंगे परियोजना का अवलोकन करने को कहा, जिससे परियोजना को गति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed