फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebration word invirment day

उचित दूरी बनाकर और मास्क लगाकर किया पौधरोपण

Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Celebration word invirment day
पौधरोपण करते बजाज प्लांट के अधिकारी - फोटो : LALITPUR
बार /ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बजाज पावर प्लांट में उचित दूरी रखते हुए मास्क लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के यूनिट हेड/ सीएसओ ए एन सार व विशिष्ट अतिथि के रूप के नोएडा कॉरपोरेट ऑफिस से ईएचएस विभाग के सीएसओ डॉ. ए बी सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत कंपनी में कार्यरत सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं उनके कर्मचारियों के अलावा मैत्री महिला क्लब की महिलाओं ने पौधरोपण में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संतुलन बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर कंपनी के यूनिट हेड ने बताया कि अभी तक कंपनी परिसर में करीब दो लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और 2020-21 मे कंपनी ने 65 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष में आज 1000 पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार कंपनी के डॉ. ए बी सिंह ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण में बहुत उपयोगी कदम है और मानव जीवन की रक्षा के लिए हमें साफ हवा की आवश्यकता होती है, जो कि हमें पेड़ पौधों से मिलती है। मानव जीवन में वृक्षों का योगदान है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस क्षेत्र के वातावरण को शुद्ध रखने हेतु समूचे प्लांट परिसर को जंगल के रूप में हरा-भरा बना कर प्लांट एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करना है। इस कार्यक्रम में मैत्री महिला क्लब, महिलाओं एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं हर्षोल्लास देखा गया। इस मौके पर मैत्री महिला क्लब की अध्यक्ष अलका सार, आर एन वेदी, टीपी चंद्रवंशी, डीके सिंह, मनोज मेहता डॉ. बी पी सिंह मीर सिंह, अनुराग चौबे, राजेश वर्मा सुजीत चंद्रा, अजीत सिंह, समस्त केजी बी एफ का स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं मैत्री महिला क्लब की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed