फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebrating Independence Day celebrations with enthusiasm

उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

Sun, 16 Aug 2015 11:42 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शैक्षिक संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान संस्था के प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत कर माहौल देश भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन



राजकीय इंटर कालेज में डीआईओएस आरके त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं केएन तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर तक की विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभय यादव को सम्मानित किया गया। वहीं, आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसमें तीन राजकीय एवं पांच माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे। इस मौके पर पूनम मलिक, शिप्रा श्रीवास्तव, सोनम शर्मा, शकुंतला सैनी, सुशीला बट्टा, अमित शुक्ला, अरुण बाबू शर्मा, संजीव कुमार वर्मा, श्रीकांत खरे, एमपी तिवारी, केएस नरवरिया, जीआर सेन, आरएस राजपूत, सीएल सुमन, जेपी द्विवेदी, सीवी कुशवाहा, प्रकाश रजक, मजीद पठान, कपिल कुमार, लिपिक वर्ग में भजनलाल कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, रमाशंकर  गुप्ता, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता आलोक प्रकाश सिंह व संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन



राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में ग्राम प्रधान रामबरन की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को जिला समन्वयक प्रशिक्षण कमलेश कुमार, जिला समन्वयक मिड डे मील कपिल दुबे व प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार द्रोपदी राय व द्वितीय पुरस्कार प्रतिभा विश्वकर्मा एवं तृतीय पुरस्कार चंद्रभान कुशवाहा को प्रदान किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, बालक दास बबेले, आनंद दुबे, रोहित यादव व ग्रामीण उपस्थित रहे। नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजमल खान की अगुवाई में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री ज्वाला बाबू शिक्षा मंदिर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 69 पौधों का रोपण किया गया एवं अमर शहीदों को याद कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अजय जैन, मनीष जैन, प्रियेश जैन, मुकेश सोनी, गीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने अमर शहीद बाबूलाल फूलमाली स्मारक पर  स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर अजय जैन, विनीत चतुर्वेदी, राहुल जैन, दशरथ नामदेव, अभिषेक सोनी, सुरेंद्र, देवेंद्र सिंह, मुन्ना खां, पीयूष सिंघई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed