{"_id":"59667b714f1c1b8c0d8b45ca","slug":"cdo-did-inspect-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
amarujala
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : demo
ललितपुर। सीडीओ प्रवीण कुमार लक्ष्कार ने विकास खंड बार के कारीटोरन ग्राम पंचायत के इमलिया गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 से 15 जुलाई तक कराई जाने वाली सीएलटीएस गतिविधियों के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रिगरिंग टीम के पांचों सदस्य विद्यालय परिसर में उपस्थित मिले, किन्तु ग्रामीणों की संख्या नगण्य मिली। संख्या की पूर्ति के लिए विद्यालय के बच्चों को भी बैठाया गया था। जबकि सीएलटीएस की गतिविधियों को समझाने के लिए गांव वालों की प्रभावी उपस्थिति आवश्यक थी। इस संबंध में सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए थे कि वह अपने अधीनस्थों आशा कार्यकत्री, शिक्षा मित्र, अध्यापक, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं रोजगार सेवक को उक्त गतिविधियों में सहयोग करने के लिए निर्देश जारी करें, किन्तु इनमें से कोई भी व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं मिला।
गांव में शौचालय निर्माण की जानकारी करने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि 158 शौचालयों के सापेक्ष 25 शौचालय पूर्व से बने हैं तथा 50 शौचालयों का कार्य प्रगति पर है। सीडीओ ने प्रधान को निर्देश दिए कि शौचालयों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व से निर्मित एक शौचालय को किसी व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि शौचालय को तोड़ने वाले व्यक्ति के विरूद्व नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके उपरांत सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया का निरीक्षण किया। इसमें कुल छात्रांकन 102 के सापेक्ष मात्र 61 बच्चे उपस्थित मिले। इस प्रकार छात्रांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय इमलिया का निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय में कुल छात्रांकन 115 के सापेक्ष मात्र 60 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों को छात्रों की उपस्थिति तथा शैक्षिक स्तर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय की स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण
शिक्षा व्यवस्था में बेहतर देखा, दस्तावेजों का मुआयना किया
ललितपुर। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का अधिगम स्तर बढ़ाने की दिशा में सार्थकपहल करते हुये जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा लगातार प्राथमिक व उच्चप्राथमिक के साथ मॉडल स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम मसौराकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा पर सर्वप्रथम विद्यालय में संचालित स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने डीएम को अवगत कराया कि गांव के बच्चे इस कक्षा में बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा डीएम ने बुक बैक, पुस्तकालय, खेल व संगीत कक्षाओं के अलावा विद्यालय के रखरखाव को भी देखा। डीएम ने कहा कि इस विद्यालय को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है और यहां पर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की पद्धति भी काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार की पद्धति उपयोग करने के लिए चर्चा की जायेगी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नीरज तिवारी, एसएमसी अध्यक्ष बैजनाथ अहिरवार सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।