Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rudrabhishek of Narmadeshwar Mahadev was performed at the Narsimha temple on Dhanteras.

Lalitpur News: धनतेरस पर नृसिंह मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक

Sat, 07 Nov 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek of Narmadeshwar Mahadev was performed at the Narsimha temple on Dhanteras.
ललितपुर। धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रीनृसिंह मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यहां स्थित नर्मदेश्वर महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भगवान धनवंतरि का भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजन के लिए 21 दीप प्रज्वलित किए गए। इन दीपों के साथ भोलेनाथ से सुख और समृद्धि की कामना की गई। पं. प्रमोद लिटौरिया ने संपूर्ण पूजन कार्य संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ सभी धार्मिक क्रियाएं करवाईं। उन्होंने बताया कि प्रदोष तिथि और धनतेरस पर भगवान शिव का अभिषेक करने का विशेष फल प्राप्त होता है। भक्तों ने पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात भगवान शिव को चंदन, बेलपत्र, इत्र और फूल अर्पित किए गए। धतूरा, मिष्ठान, फल और नारियल का भोग भी लगाया गया। पूजन के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। सभी ने महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में पं. अमित मालवीय, अभिषेक सोनी, सीमा यादव, वंदना निरंजन, सुधा, राजकुमारी, राधिका, मीठी, दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed