फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cctv or gps sistam bhi nhi rok ska dhandhli

सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम भी नहीं रोक सका धांधली

Sun, 31 Dec 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
cctv or gps sistam bhi nhi rok ska dhandhli
CCTV lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। विद्युत स्टोर में सीसीटीवी और ट्रांसफार्मर वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने और सामान वितरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी यहां करीब 16 लाख रुपए का घोटाला हो गया। जांच रिपोर्ट देने के बाद भी दोषी कर्मचारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि, मामला आगरा तक पहुंचने के बाद विद्युत स्टोर के इस घोटाले में कई लोगों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


विद्युत स्टोर में करोड़ों रुपए का विद्युत सामान भंडार किया जाता है, जो विभागीय स्टीमेट के तहत सरकारी और निजी विद्युत संबंधी कार्य के लिए वितरित किया जाता है। इसका जिम्मा विद्युत स्टोर इंचार्ज का रहता है। करोड़ों रुपए के सामान की रखवाली के लिए यहां स्टोर विभाग में विद्युत सामग्री रखने वाले लगभग सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। साथ ही स्टोर के मुख्य गेट पर एक गार्ड भी हमेशा तैैनात रहता है।
विज्ञापन


वहीं ट्रांसफार्मर लाने या ले जाने के लिए लगाए गए आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर वाहनों पर भी जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। ताकि ट्रांसफार्मर लाने या ले जाने के दौरान उस वाहन की सही लोकेशन भी ली जा सके। वहीं विद्युत स्टोर विभाग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ऑनलाइन कनैक्शन भी सीधे मंडलीय कार्यालय से जुड़ा हुआ है, ताकि यदि कहीं कोई गड़बड़ी या संदिग्धता नजर आए तो उसे आसानी से पकड़ा जा सके। इसके बाद भी विद्युत स्टोर में 16 लाख रुपए की कीमत का घोटाला हो गया और खुद उच्चाधिकारी भी इस मामले को पकड़ नहीं पाए। वह तो नए विद्युत स्टोर सहायक अभियंता की तैनाती के दौरान यह मामला विद्युत सामग्री की गिनती के दौरान पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घोटाले में जांच टीम द्वारा विद्युत सामग्री की गिनती के बाद अपनी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को दे दी, लेकिन इसके बाद भी उक्त मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होना मामले को दबाने की ओर इंगित कर रहा है। इस मामले में यदि उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो स्टोर विभाग में घोटालों की लंबी परतें खुल सकती हैं और इसमें कई लोगों के चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं, जिसमें वर्तमान से लेकर कई पुराने कर्मचारियों पर गाज गिरना तय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed